Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Kagiso Rabada: अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने SA20 लीग में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। उनकी गेंदबाजी के दम पर एमआई केपटाउन ने सोमवार को न्यूलैंड्स में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की। मैच में जैसे ही उन्होंने दूसरा ओवर मेडन डाला, वैसे ही वो भारत के दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन और युजवेंद्र चहल से आगे निकल गए।
KAGISO RABADA IN THE POWERPLAY:
2-2-0-2…!!! 🤯pic.twitter.com/5QAATYOMIv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 13, 2025
उन्होंने मैच में अपने कोटे के चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके। उनको मैच में दो मेडन ओवर डालने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वो इस लीग में पावरप्ले के अंदर लगातार दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा ने रॉयल्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों जो रूट और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को आउट करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी।
यह भी पढ़ें: लगातार हार के बाद एक्शन में BCCI, खिलाड़ियों के परिवार को लेकर बनाई नई गाइडलाइन
रबाडा ने उन दो मेडन ओवरों के साथ टी-20 क्रिकेट में अपने मेडन ओवरों की अपनी संख्या 10 तक पहुंचा दी है। इसके साथ ही वो अब मोहम्मद नबी, जोश हेजलवुड और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए है। रबाडा ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने के मामले में ब्रेट ली, चहल और अश्विन को पीछे छोड़ दिया।
It’s Kagiso Rabada’s world. We’re just living in it 💪 #BetwaySA20 #MICTvPR #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/gDUx3tAPWW
— Betway SA20 (@SA20_League) January 13, 2025
इससे पहले रीजा हेंड्रिक्स की फिफ्टी के दम पर एमआई की टीम ने स्कोर को धीमी शुरुआत के बाद ऊपर उठाया। हेंड्रिक्स और रासी वैन डेर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके मुकाबले में टीम की वापसी कराई और आखिरकार जीत दर्ज की। रॉयल्स ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक जीता है और एक हारा है।
यह भी पढ़ें: लगातार मिल रही हार, फिर भी कप्तानी छोड़ने के मूड में नहीं रोहित! जानें क्या है वजह
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।