Iran-Israel War के चलते दुबई में फंसीं पीवी सिंधु की हुई वतन वापसी, स्टार शटलर ने बताया अपना हाल

PV Sindhu Return to Bengaluru: 2 बार की ओलंपिक मेडल विनर और भारत की मशहूर शटलर पीवी सिंधु दुबई से भारत वापस लौट आई हैं. ईरान-इजरायल जंग की वजह से वो कई दिनों से यूएई में फंसी हुई थीं, इस बात की खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.

PV Sindhu 2 (1)

PV Sindhu

PV Sindhu Return to India: भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर कई दिनों तक फंसी रहने के बाद अपने वतन भारत लौट आई हैं. उन्होंने देश में अपने सेफ रिटर्न को कंफर्म करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया. गौरतलब है कि सिंधु कई दिनों से दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई थीं, क्योंकि वो यूके में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए ट्रैवल करने वाली थीं.

विज्ञापन

भारत लौटी पीवी सिंधु

ईरान और इजाइल के बीच मौजूदा जंग और दुबई में एयरस्ट्राइक की वजह से, सिंधु ने तो इंग्लैंड जा सकती थीं और न ही घर आ पा रही थीं और. इस बीच वो फैंस को हालात के बारे में सोशल मीडिया पर रेगुलर अपडेट दे रही थीं. पिछले कुछ दिनों में हालात बिगड़ने पर, उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो अब बैंगलोर में अपने घर वापस आ गई हैं और सेफ हैं और अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया.

विज्ञापन

दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया

पीवी सिंधु ने एक्स पर लिखा, ‘मैं बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं और सुरक्षित हूं. पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं, लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं. शानदार ग्राउंड टीमों, दुबई अथॉरिटीज, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारा इतना अच्छा ख्याल रखा. हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से ज्यादा मायने रखता है. अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का वक्त है.’

विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से वापस लिया नाम

पी सिंधु को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती राउंड में थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग से भिड़ना था. हालांकि दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण, उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा क्योंकि वो यूके नहीं जा सकीं. जो इस साल होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के मद्देनजर एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ