T20 World Cup 2026: IND vs ENG मैच में अचानक हुई महाराष्ट्र के क्रिकेटर की एंट्री, ICC ने किया बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए आईसीसी की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है. इस ऐलान के तहत इस मैच में अचानक से एक महाराष्ट्र के क्रिकेटर की एंट्री हुई है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

jacket (1) - 2026-03-03T132421.558

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के सबसे अहम 2 मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. इन मैचों में जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. इन दोनों मैचों से पहले आईसीसी की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी के इस बड़े ऐलान के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में अचानक से एक महाराष्ट्र के क्रिकेटर की एंट्री हो गई है. ऐसा कैसे हुआ और कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

ICC ने किया मैच ऑफिशियल का ऐलान

आईसीसी की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार नॉकआउट मैचों की जिम्मेदारी एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के अनुभवी अंपायर और रेफरी के हाथों में होगी. ईडन गार्डन्स के मैदान पर होने वाले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर रखा गया है. भारत के नितिन मेनन इस मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका में होंगे तो वहीं जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

IND vs ENG मैच में महाराष्ट्र का क्रिकेटर

भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच में न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और साउथ अफ्रीका के अलाउद्दीन पलेकर फील्ड अंपायर बनाया गया है. एड्रियन होल्डस्टॉक को थर्ड अंपायर तो वहीं पॉल रीफेल को फोर्थ अंपायर रखा गया है. इस मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी के तौर पर जुड़ेंगे.

ऑन फील्ड अंपायर अलाउद्दीन पलेकर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. अलाउद्दीन महाराष्ट्र के रत्नागिरी से ताल्लुक रखते हैं. उनको अंपायरिंग का अच्छा अनुबव है और वो आईसीसी की एलीट पैनल का हिस्सा हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ