ईरान-इजरायल की जंग के कारण कैंसिल हुई पाकिस्तान की पूरी सीरीज, ECB ने कर दिया बड़ा ऐलान

ECB Big Announcement: ईरान-इजरायल की जंग का बुरा असर पूरे मिडल ईस्ट पर पड़ा है. बता दें कि इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच UAE में सीमित ओवरों की सीरीज खेली जा रही थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज कैंसिल कर दी.

ECB Big Announcement

कैंसिल हुई बड़ी सीरीज

ECB Big Announcement: ईरान और इजरायल की जंग का असर क्रिकेट जगत पर भी बुरी तरह पड़ा है. इंग्लैंड की महिला टीम का कैंप रद्द कर दिया गया है. अब खबर सामने आ रही है कि इंग्लैंड लायंस की पाकिस्तान की A टीम के साथ पूरी सीरीज को कैंसिल करने का बड़ा फैसला किया गया है. दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान की A टीमों के बीच UAE में सीरीज चल रही है. सीरीज के बीच ही युद्ध शुरू हो गया, जिसके कारण एक मैच रद्द करना पड़ा. अब ECB ने पूरी सीरीज ही कैंसिल करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

ECB ने कैंसिल की पूरी सीरीज

इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रद्द कर दिया गया. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी टीम अब नहीं खेलेगी. उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड लायंस टीम का बचा हुआ दौरा कैंसिल कर दिया गया है. हम उन्हें सुरक्षित तरीके से घर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने इंग्लैंड महिला टीम के टी20 वर्ल्ड कप कैंप को अबू धाबी में आयोजित करने के प्लान को भी रद्द कर दिया है, क्योंकि गल्फ में अभी हालात ठीक नहीं हैं. हमने अब वुमेंस टीम के अभ्यास के लिए नए प्लान तैयार कर लिए हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बारिश के चलते रद्द हुआ सेमीफाइनल तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानें ICC का नियम

दुबई में फंसे हैं जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड लायंस ही नहीं, बल्कि उनके एक स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो भी दुबई में फंसे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो अपने परिवार के साथ हैं और जल्द से जल्द वहां से निकलना चाहते हैं. उन्होंने X पर लिखा, ‘जो लोग लिख रहे हैं कि मैं इंग्लैंड लायंस टीम के साथ हूं, तो ऐसा नहीं है. मैं दुबई में अपने परिवार के साथ हूं. मुझे पता है कि इंग्लैंड लायंस का सुरक्षा स्टाफ टीम को अबू धाबी से निकालने की पूरी कोशिश करेगा। मैं अपने परिवार को सेफ रखने और यहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा हूं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026: भूल जाइए जियो हॉटस्टार! इस चैनल पर फ्री में उठाएं IND vs ENG सेमीफाइनल मैच का लुत्फ 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ