लगातार हार के बाद एक्शन में BCCI, खिलाड़ियों के परिवार को लेकर बनाई नई गाइडलाइन

BCCI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए सख्त हो गया है, जहां उसने क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।

Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli Rohit Sharma

BCCI New Guidelines: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए सख्त हो गया है, जहां उसने क्रिकेटर्स और उनके परिवार के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। नए नियमों के तहत, अब अगर कोई टूर या टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिन का होगा तो यहां खिलाड़ियों की पत्नियों को दौरे पर मैक्सिसम दो सप्ताह तक रहने की परमिशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम बस से ही खिलाड़ियों को करनी होगा यात्रा

इसके साथ ही हर खिलाड़ी को टीम बस से यात्रा करनी होगी और अब उन्हें अलग से यात्रा करने की परमिशन नहीं होगी। ‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर और उनके मैनेजर के खिलाफ भी सख्ती बरती है। इसके तहत गंभीर और उनके मैनेजर टीम होटल में नहीं रुकेंगे और और न ही वीआईपी बॉक्स में बैठेंगे। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, फ्लाइट के दौरान अगर खिलाड़ियों का सामान 150 किलोग्राम से ज्यादा होगा तो बीसीसीआई उसका भुगतान नहीं करेगा। खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे यह खर्च खुद उठाएंगे।

विज्ञापन

रोहित-गंभीर ने की BCCI संग मीटिंग 

हाल ही में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा, गंभीर और सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख अजीत अगरकर ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें नए सचिव और कोषाध्यक्ष भी शामिल थे, जहां कथित तौर पर इन मुद्दों पर चर्चा हुई। विराट कोहली और रोहित सहित अनुभवी सितारों के भविष्य के साथ-साथ गंभीर के कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बैठक के दौरान चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक थे। मीटिंग में यह भी सुझाव दिया गया कि टीम में सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल तीन साल तक लिमिटेड होना चाहिए। बीसीसीआई का मानना ​​है कि टीम के प्रदर्शन में इसलिए भी गिरावट आई है क्योंकि कुछ सहयोगी स्टाफ सदस्य काफी लंबे समय से टीम के साथ हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ