Shreyas Iyer vs Hazlewood: आईपीएल 2025 में गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले पंजाब किंग्स के बैटिंग ऑर्डर का पहले क्वालिफायर मैच में बुरा हाल हो गया है। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पंजाब के बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 10 ओवर के अंदर ही अपने 7 अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। अय्यर के खिलाफ बनाया गया आरसीबी का मास्टर प्लान पूरी तरह से काम कर गया।
अय्यर का फिर काल बना यह गेंदबाज
27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी पंजाब किंग्स की पारी को संभालने के इरादे से कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे। अय्यर को सस्ते में पवेलियन भेजने के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड को गेंदबाजी पर लगाया रखा। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर पूरी तरह से बीट हो गए। इसके बाद अगली बॉल पर 2 रन बनाकर पंजाब के कप्तान ने खाता खोला। हालांकि, अगली ही गेंद पर हेजलुवड ने अय्यर की पारी का अंत कर दिया। हेजलवुड के खिलाफ अय्यर की चाहत बड़ा शॉट लगाने की थी। हालांकि, गेंद ने बल्ले का भारी किनारा लिया और बॉल कीपर के दस्तानों में जाकर समां गई। अय्यर को ना चाहते हुए भी सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।
चौथी बार भेजा पवेलियन
टी-20 क्रिकेट में हेजलवुड श्रेयस अय्यर के लिए काल हैं। दोनों का सामना अब तक कुल 6 पारियों में हुआ है। इस दौरान अय्यर ने कुल 22 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 11 रन बनाए हैं। हेजलवुड के खिलाफ अय्यर का औसत महज 2 का है, जबकि स्ट्राइक रेट सिर्फ 50 का है। हेजलवुड ने 6 इनिंग्स में यह चौथी बार श्रेयस को पवेलियन की राह दिखाई है। हेजलवुड के आगे अय्यर पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines