हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs PBKS: न यशस्वी, न वढेरा...पंजाब किंग्स की 'हेकड़ी' निकालने वाला ये खिलाड़ी बना POTM

IPL 2025 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में जोफ्रा ने 3 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
PBKS vs RR

IPL 2025 RR vs PBKS: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 50 रन से अपने नाम किया। इस मैच में पहले राजस्थान के बल्लेबाजो ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। फिर गेंदबाजी में राजस्थान के गेंदबाज पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए नजर आए।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्याद रन बनाए थे तो वहीं पंजाब की तरफ से नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा रन की पारी खेली थी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों पर एक तीसरा खिलाड़ी भारी पड़ा जिसको इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

जोफ्रा आर्चर बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए थे। इनमें से 2 विकेट जोफ्रा ने पहले ओवर में ही चटका दिए थे। जिसमें प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट शामिल था।

विज्ञापन

ये भी पढें:- RR vs PBKS: हार के बाद कप्तान श्रेयस का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती?

इसके अलावा अर्शदीप सिंह को भी जोफ्रा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पहले ही ओवर में जोफ्रा द्वारा दिए गए 2 बड़े झटको से पंजाब किंग्स बैकफुट पर आ गई थी। इस शानदार प्रदर्शन के चलते जोफ्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स को मिली दूसरी जीत

राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 4 मैच खेल लिए है। जिसमें से संजू सैमसन की टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स को हराने के बाद राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 205 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई थी।

ये भी पढें:- CSK vs DC: दिल्ली के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी बने सीएसके के लिए ‘विलेन’, घर पर ही डुबोई लुटिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola