हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PBKS vs RR: जोफ्रा आर्चर की रफ्तार से थर-थर कांपा पंजाब का खेमा, एक ओवर में कर दिए दो बड़े कमाल

Jofra Archer: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार के दम पर जमकर कहर बरपा रहे हैं।

विज्ञापन
Jofra Archer

Jofra Archer PBKS vs RR: भले ही जोफ्रा आर्चर के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन वह अब अपनी पुरानी लय प्राप्त कर चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दम दिखाने के बाद आर्चर पंजाब के बल्लेबाजों पर भी कहर बनकर टूट रहे हैं। राजस्थान के स्टार गेंदबाज ने इनिंग के पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स के खेमे को हिलाकर रख दिया। आर्चर ने पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। अभी चार गेंद और हुई ही थी कि आर्चर ने पंजाब के कप्तान और टीम के हाईएस्ट स्कोरर श्रेयस अय्यर को भी चलता कर दिया। आर्चर के हाथ से निकली रफ्तार भरी गेंद का अय्यर के पास भी कोई जवाब नजर नहीं आया और उन्हें 10 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

आर्चर ने बरपाया कहर

राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोफ्रा आर्चर ने इनिंग की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को दिन में तारे दिखा दिए। आर्चर की गेंद प्रियांश को किसी आग के गोले की तरह आती हुई दिखाई दी और वह चारों खाने चित हो गए। इसी ओवर में आर्चर ने फिर अपना कमाल दिखाया। इस बार इंग्लिश गेंदबाज ने अपना शिकार श्रेयस अय्यर को बनाया। अय्यर ने आर्चर की गेंद पर रूम बनाकर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह रफ्तार से पूरी तरह से बीट हो गए और बॉल उनके स्टंप पर जा लगी। अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

यशस्वी-पराग ने खेली धांसू पारी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 89 रन जोड़े। सैमसन ने 26 गेंदों में 38 रन जड़े। यशस्वी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 45 गेंदों पर 67 रन की धांसू पारी खेली। यशस्वी ने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जमाए। नंबर तीन पर उतरे रियान पराग ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया और 25 गेंदों पर 43 रन ठोके। रियान ने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। अंतिम ओवरों में ध्रुव जुरैल ने 5 गेंदों पर 13 रन जड़े, जिसके बूते राजस्थान 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन लगाने में सफल रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें