Jay Meena creates history: जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्टार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने इतिहास रच दिया है. मीणा ने सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ वह सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. मीणा का ऐतिहासिक सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया, जहां उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.
इससे पहले मीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक सात गेम के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से मात दी थी. इस जीत के साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर इतिहास रच दिया था.
जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने कमाल का खेल दिखाया और मेंस सिंग्ल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. सेमीफाइनल मुकाबले में मीणा को जापान के खिलाड़ी ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. मीणा एक समय 0-3 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-3 तक पहुंचा दिया.
हालांकि, इसके बाद वह मुकाबला अपने नाम नहीं कर सके और जापानी खिलाड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली. सेमीफाइनल में हार के बावजूद जय मीणा की यह उपलब्धि ऐतिहासिक रही. वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि, सॉफ्ट टेनिस रैकेट का एक खेल है, जो लॉन टेनिस से विकसित हुआ है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में शुरू हुआ नया विवाद, मैनेजमेंट से अनबन के बाद भारतीय रोइंग टीम ने दी हड़ताल की धमकी
पहले भी इतिहास रच चुके हैं जय मीणा
24 वर्षीय जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कई बार भारत के लिए इतिहास रचा है. साल 2024 में मीणा ने आध्या तिवारी के साथ मिलकर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मिक्सड डबल्स कैटेगरी में भारत के लिए पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उनका शानदार प्रदर्शन 2025 में भी जारी रहा और एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मेंस सिंग्ल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचे और इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.
उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ के बाद तीसरी बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया और सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ मीणा के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस सर्किट में उनकी लगातार बढ़ती पहचान और शानदार प्रदर्शन में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.
ये भी पढ़ें- Asian Games में भारतीय शूटर्स का कमाल, महिला स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines