हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सुनाई खुशखबरी, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेगा सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

Mohammed Siraj: 23 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मोहम्मद सिराज ने गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि स्टार गेंदबाज चौथा टेस्ट मैच खेलेगा।

विज्ञापन

Mohammed Siraj: भारतीय टीम मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में आगामी टेस्ट मैच जीतना जरूरी है, क्योंकि भारतीय टीम 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 1-2 से पीछे है। हालांकि चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि चौथा टेस्ट मैच घातक तेज गेंदबाज खेलने वाला है।

मोहम्मद सिराज ने सुनाई खुशखबरी

मोहम्मद सिराज ने साफ कर दिया है कि चौथा टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह खेलेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी है। दरअसल जसप्रीत बुमराह को लेकर संशय था कि वह अपनी फिटनेस को देखते हुए चौथा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे और आराम करेंगे। लेकिन सिराज ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जस्सी का चौथा टेस्ट मैच खेलना भारत के लिए हर लिहाज से अच्छा है। बुमराह शानदार फॉर्म में हैं और भारत के लिए तेज गेंदबाजी युनिट की जान हैं।

विज्ञापन

वर्कलोड को लेकर सिराज ने क्या कहा?

अपनी वर्कलोड पर बात करते हुए सिराज ने कहा कि भगवान ने मुझे स्वस्थ रखा है। मैं मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और देश के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना चाहता हूं। सिराज भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम के लिए सिराज और बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरे हैं।

कैसा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में मोहम्मद सिराज अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। अब तक खेले गए 3 मैच में सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 विकेट झटके हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 12 विकेट झटके हैं। दोनों ही गेंदबाज इस सरीज में 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola