हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: एशिया के नए सुल्तान बनेंगे जसप्रीत बुमराह! 2 विकेट लेते ही वसीम अकरम का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हो चुके हैं। इस सीरीज में वह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं। वह 2 विकेट लेते ही एशिया के नए सुल्तान बन जाएंगे और वसीम अकरम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। 20 जून से पहला मैच खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। वह भारत के लिए सीनियर तेज गेंदबाज के तौर पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। पहले मैच में 2 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।

वसीम अकरम का रिकॉर्ड टूटने के करीब, जसप्रीत बुमराह बस दो विकेट दूर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम का एक खास रिकॉर्ड अब जल्द ही टूट सकता है। वसीम अकरम एशिया के ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेना देशों (SENA) साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। उन्होंने इन देशों में कुल 146 विकेट चटकाए हैं।

बुमराह सिर्फ दो विकेट पीछे

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने SENA देशों में अब तक 145 विकेट अपने नाम किए हैं। यानी जैसे ही बुमराह दो और विकेट लेंगे, वह वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पहले गेंदबाजी का मौका मिला और बुमराह ने अच्छी शुरुआत की, तो यह रिकॉर्ड 20 जून को ही टूट सकता है।

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम SENA देशों में 141 विकेट हैं। उनके बाद ईशांत शर्मा (130 विकेट), श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (125 विकेट) और मोहम्मद शमी (123 विकेट) का नंबर आता है। हालांकि शमी इस बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उनके पास अभी रिकॉर्ड बनाने का मौका नहीं है।

सेना देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज

रैंक गेंदबाज का नाम विकेट्स (SENA देशों में)
1 वसीम अकरम 146
2 जसप्रीत बुमराह* 145
3 अनिल कुंबले 141
4 इशांत शर्मा 130
5 मुथैया मुरलीधरन 125

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola