Jasprit Bumrah: भले ही मेलबर्न के मैदान पर टीम इंडिया को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन जसप्रीत बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत ले गए। बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बुमराह ने अपनी लहराती हुई गेंदों से कहर बरपाते हुए कुल 9 विकेट अपने नाम किए। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में गेंद से लगातार धांसू प्रदर्शन कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज ने खास मुकाम भी हासिल कर लिया है। बुमराह उन गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने एक साल में 70 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जस्सी ने महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला है।
बुमराह बने नंबर वन
जसप्रीत बुमराह साल 2024 में अब तक कुल 71 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। एक साल में 70 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले बुमराह दुनिया के महज 18वें गेंदबाज हैं। मगर खास बात यह है कि इस उपलब्धि को हासिल करते हुए बुमराह का बॉलिंग एवरेज सबसे कम रहा है। उन्होंने 71 विकेट महज 14.92 की औसत से चटकाए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। 70 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का औसत सबसे बढ़िया रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज ने इस मामले में मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ा है। मुरलीधरन ने साल 2006 में कुल 90 विकेट निकाले थे और उनका बॉलिंग औसत 16.90 का रहा था। वहीं, 1994 में शेन वॉर्न ने 18.20 की औसत से 70 विकेट अपने नाम किए थे।
सबसे तेज 200 विकेट
जसप्रीत बुमराह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज भी बन चुके हैं। बुमराह ने यह मुकाम मेलबर्न टेस्ट में हासिल किया। बुमराह दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज भी बने हैं, जिन्होंने 20 की कम औसत से टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं। अब तक खेले 44 मैचों में भारतीय फास्ट बॉलर 19.42 की औसत से 203 विकेट निकाल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुमराह ने सर्वाधिक विकेट अपने नाम किए हैं। चार मैचों में बुमराह अब तक 30 विकेट झटक चुके हैं। मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
40 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines