हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, दिग्गज गेंदबाज ने पास किया फिटनेस टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारकीय टीम के लिए अच्छा खबर सामने आई है. टीम इंडिया का सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. मेडिकल टीम ने इस खिलाड़ी को अब मैच खेलने की अनुमति दे दी है.

विज्ञापन
Image Credit: X

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने वाली है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है. दिग्गज तेज गेंदबाज ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. ऐसे में अब भारतीय टीम से खेलना इस खिलाड़ी का तय माना जा रहा है.

स्टार खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. बुमराह चोट लगने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर ली है. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा “जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस जांच समिति द्वारा निर्धारित सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वे दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वे टीम की योजनाओं का अभिन्न अंग हैं.”

क्यों अहम है ये सीरीज?

भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है. ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के तहत में खेली जा रही है. ऐसे में सीरीज जीतना भारतीय टीम के लिए अहम है. इसलिए भारतीय टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों को भी श्रीलंका दौरे पर लेकर जा रही है. वहीं, रवींद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है. वह लंबे समय से टीम से दूर थे.

विज्ञापन

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola