Jasprit Bumrah Injury: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते क्रिकेट मैदान से दूर हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में बुमराह को इंजरी हो गई थी, तबसे ये गेंदबाज बाहर हैं। इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं, अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि आईपीएल 2025 के भी कुछ मैच बुमराह मिस कर सकते हैं। अब जसप्रीत बुमराह के करियर को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर शेन बॉन्ड ने बड़ा बयान दिया है।
शेन बॉन्ड ने खतरे में बताया बुमराह का करियर
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और मौजूदा राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि “वे कह सकते हैं, देखो, कुल मिलाकर चार टेस्ट मैच हैं। अगर हम उसे इंग्लिश समर में ले जा सकते हैं और वह फिट है, तो हम शायद इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि हम उसे बाकी प्रारूपों में ले जा सकते हैं। इसलिए यह मुश्किल है क्योंकि वह आपका सबसे अच्छा गेंदबाज है, लेकिन अगर उसे उसी स्थान पर एक और चोट लगती है, तो यह संभावित रूप से करियर खत्म करने वाला हो सकता है, क्योंकि मुझे यकीन नहीं है कि आप उस स्थान पर फिर से सर्जरी करवा सकते हैं।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: लौट आया पुराना चहल, एक्टिंग से उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक, देखें मजेदार वीडियो
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी थी चोट
जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी। जिसके चलते आखिरी मैच की दूसरी पारी में बुमराह गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे। दरअसल मैच के दौरान बुमराह को पीठ में ऐठन की समस्या हो गई थी और उनको मैच के बीच में ही स्कैन के लिए जाना पड़ा था। जिसके कारण उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा। फिलहाल बुमराह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हैं।
साल 2023 में हुई थी पीठ की सर्जरी
इससे पहले भी बुमराह पीठ की इंजरी से जूझते हुए दिखाई दिए थे। जिसके चलते मार्च 2023 में जसप्रीत बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। पनी सर्जरी के बाद यह पहली बार है जब बुमराह को पीठ की समस्या का सामना करना पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब बुमराह की क्रिकेट मैदान पर वापसी होगी?
ये भी पढ़ें:- ‘हम उनकी कप्तानी को…’ रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
33 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
9 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines