IPL 2025: लौट आया पुराना चहल, एक्टिंग से उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक, देखें मजेदार वीडियो

yuzvendra chahal-mohammad rizwan

yuzvendra chahal-mohammad rizwan

IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। अब धीरे-धीरे सभी खिलाड़ी अपनी टीम के कैंप के साथ जुड़ने लगे हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी पंजाब किंग्स के कैंप के साथ जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब चहल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

पुराने अंदाज में लौटे चहल

युजवेंद्र चहल काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। हालांकि आईपीएल में उनको खेलते हुए देखा जाता है। पिछले सीजन तक चहल राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 में चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के कैंप के साथ जुड़ते ही चहल ने मौज-मस्ती करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

स्टार लेग स्पिनर को पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का मजाक उड़ाते हुए देखा गया। अपनी नई फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान चहल ने रिजवान की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया और पाकिस्तानी कप्तान की मशहूर लाइन “हां, यह दो है” को याद किया। जिसका वीडियो अप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ