Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली है। पहला मैच 22 नवंबर को होने वाला है। लेकिन इससे पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 11 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
पहले या दूसरे मैच से रोहित शर्मा पर्सनल रीजन की वजह से बाहर होने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन खिलाड़ी कप्तानी संभालेगा। इस सवाल का जवाब गौतम गंभीर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है।
रोहित शर्मा की जगह कौन?
रोहित शर्मा का पहले या दूसरे मैच से बाहर होना तय है। ऐसे में गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ही कप्तानी संभालेंगे। क्योंकि वह निश्विचत रूप से टीम के उपकप्तान है।
इसके अलावा गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की गैरमैजूदगी में सलामी बल्लेबाजों की भी बात कही। उन्होंने माना कि रोहित अगर बाहर होते हैं तो उनकी जगह हमारे पास कई विकल्प हैं। शुभमन गिल और अभिमन्यु ईश्वरन हमारे पास मौजूद हैं।
इसके अलावा उन्होंने केएल राहुल का भी बचाव किया है, जो लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। गंभीर ने कहा कि राहुल हमारे लिए जरूरी खिलाड़ी हैं। वह शीर्ष क्रम के अलावा नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
भारतीय टीम का स्क्वाड ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड पहले मैच के लिए
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir PC: रोहित पर अपडेट, कोहली की फॉर्म पर बात, गौतम गंभीर ने दिए कई बड़े सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines