हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy 2025-26 के फाइनल में पहुंचा जम्मू-कश्मीर, बंगाल को हराकर रचा इतिहास

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू कश्मीर की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हरा दिया है. इस मैच में जीत के साथ ही जम्मू कश्मीर रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. इस मैच में एक बार फिर आकिब नबी टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए.

विज्ञापन

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल के मैच में बंगाल को चारों खाने चित्त कर दिया. बिना किसी परेशानी के टीम ने 6 विकेट से ये मैच जीता और शान से पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. आकिब नबी डार इस मैच में टीम के लिए हीरो रहे. उन्होंने घातक तेज गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए. उनके सामने बंगाल के बल्लेबाज जूझते हुए नजर आए.

जम्मू कश्मीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी

जम्मू कश्मीर की टीम इस घरेलू सीजन में कमाल की लय में नजर आ रही है. टीम के सभी खिलाड़ी योगदान दे रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मैच में टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 126 रनों की दरकार थी. जिसे हासिल करने में टीम को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. इससे पहले टीम ने क्वार्टर फाइनल के मैच में मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराया था. 

रोमांचक रहा सेमीफाइनल का मैच 

बंगाल की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का स्कोर खड़ा किया. जम्मू कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 5 विकेट हासिल किए. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 302 रन बनाए. अब्दुल समद ने 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज बंगाल के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए. बंगाल की पूरी टीम को आकिब नबी और सुनील कुमार से ताश के पत्तों की तरह ढेर कर दिया. दोनों ने इस पारी में 4-4 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद चौथी पारी में जम्मू कश्मीर को जीत हासिल करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- PAK vs NAM मैच में हुई बारिश तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है कोलंबो में मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola