हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: पहले ही टेस्ट मैच में राहुल-जायसवाल ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

IND vs ENG: 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ी हेडिंग्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

राहुल और जायसवाल ने किया कमाल

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। दोनों हेडिंग्ले में भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में दोनों बल्लेबाजों ने 91 रनों की पार्टनरशिप की थी। इससे पहले इस मैदान पर कोई भी सलामी जोड़ी इतनी बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर पाई थी। लेकिन राहुल और जायसवाल की जोड़ी ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया।

राहुल हुए आउट

भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद केएल राहुल पवेलियन लौट गए। उन्होंने इस मैच में 78 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी। वह शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके भी अपने नाम किए। हालांकि ब्रायडन कार्स की गेंद पर राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं। लंच तक भारत का स्कोर 92/2 है। जायसवाल 74 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि साई सुदर्शन 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर जायसवाल के साथ शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola