क्या ईशान किशन के पिता लड़ने वाले हैं विधानसभा चुनाव? मिले बड़े संकेत

Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पिता ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। वह इस पार्टी के साथ जुड़ गए हैं।

Ishan Kishan
विज्ञापन

Ishan Kishan’s father Pranav Pandey: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिलहाल सीनियर नेशनल टीम से दूर हैं। ईशान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में इंडिया A के साथ हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि इस बीच ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे की बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री हुई है।

ईशान किशन के पिता का बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वे काफी खुश भी हुए और पार्टी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

प्रणव पांडे ने जताई खुशी

ईशान के पिता ने इस दौरान नीतीश कुमार की तारीफ की और पार्टी के बारे में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की गति दी है। बिहार के लोगों का जो विकास हुआ है, वह नीतीश कुमार की वजह से हुआ है। हम पार्टी के सैनिक हैं और पार्टी के साथ काम करेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

ईशान के पिता शुरुआत से ही जनता दल के साथ जुड़े थे। लेकिन वह पारिवारिक कारणों से पार्टी से दूर हो गए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। ईशान के पिता के जेडीयू में शामिल होने पर मगध क्षेत्र में पार्टी को फायदा मिलेगा। मगध श्रेत्र में ईशान के पापा का प्रभाव भी है। बता दें कि आगामी विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को होने वाले हैं।

विज्ञापन

वापसी की राह तलाश रह रहे हैं ईशान

फिलहाल ईशान इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी वापसी को सीनियर टीम के लिए सुनिश्चित करना चाहेंगे। साल 2023 में ईशान तीनों ही प्रारूप में टीम इंडिया के नियामित सदस्य थे। लेकिन उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे से मेंटल फटीग का हवाला देकर टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी अपनी उपलब्धता स्पष्ट नहीं की। बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ईशान को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। तब से ईशान, टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ