---विज्ञापन---

खेल

ईशान किशन का ICC रैंकिंग में बड़ा धमाका, सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा को पछाड़ा

Ishan Kishan ICC Ranking: ईशान किशन ने आईसीसी रैंकिंग में अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ते हुए बड़ा धमाका किया है. इसके अलावा टी-20 बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 25, 2026 14:28
ईशान किशन को आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ
ईशान किशन को आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ

Ishan Kishan ICC Ranking: आईसीसी ने बुधवार 25 फरवरी को अपनी नई रैंकिंग जारी की है. टी-20 बैटिंग रैंकिंग में ईशान किशन को जबरदस्त फायदा हुआ है. पिछले सप्ताह ईशान किशन ने 17 पायदान की छलांग मारी थी. वहीं अब एक बार फिर ईशान ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे करते हुए टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ईशान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है.

ईशान किशन की हुई टॉप 5 में एंट्री

ईशान किशन आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर 8 से नंबर 5 पर आ चुके हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है. ईशान अब 742 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, पहले स्थान पर अभी भी अभिषेक शर्मा काबिज हैं, जिनके पास 877 रेटिंग है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फ्लिप साल्ट हैं. उनके पास 815 रेटिंग हैं. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 810 रेटिंग के साथ बने हुए हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर पाथुम निसांका हैं. उनके पास 789 अंक हैं. अब पांचवें नंबर पर ईशान किशन ने जगह बनाई है. जबकि छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव 740 अंक के साथ मौजूद हैं. सातवें स्थान पर तिलक वर्मा 730 अंक के साथ बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: चोटिल होने से बाल-बाल बचे इन फॉर्म शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टला हादसा!

---विज्ञापन---

इसके अलावा आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती 790 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि राशिद खान 753 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, कार्बिन बॉश ने 21 पायदान की छलांग मारते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है.

आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग

रैंकदेशखिलाड़ी का नामरेटिंग
01भारतअभिषेक शर्मा877
02इंग्लैंडफिल साल्ट815
03पाकिस्तानसाहिबज़ादा फरहान810
04श्रीलंकापथुम निसंका789
05भारतईशान किशन742
06भारतसूर्यकुमार यादव740
07भारततिलक वर्मा730
08इंग्लैंडजोस बटलर725
09दक्षिण अफ्रीकाडेवाल्ड ब्रेविस724
10न्यूज़ीलैंडटिम सेफर्ट715

First published on: Feb 25, 2026 02:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.