22 साल के WWE रेसलर की 287 दिन बाद बादशाहत खत्म, WrestleMania 42 से पहले मिला नया चैंपियन

WWE WrestleMania 42 की तैयारियां शानदार अंदाज में चल रही हैं. इस बीच कंपनी को एक नया चैंपियन मिल गया है. बड़े स्टार के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन नया चैंपियन बना है.

WWE

WWE को मिला नया चैंपियन

WWE New Champion: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. इस बीच WWE EVOLVE को नया चैंपियन मिल गया है. फेमस स्टार की 287 दिन बाद कंपनी में बादशाहत खत्म हो गई है. ये बहुत ही चौंकाने वाला पल इस बार देखने मिला है. WWE EVOLVE में बड़े बदलाव के बाद अब चीजें काफी बदल गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार को कंपनी ने तगड़ा पुश देकर सफलता दी है.

विज्ञापन

WWE EVOLVE में कौन बना नया चैंपियन?

18 मार्च 2026 को WWE EVOLVE के संस्करण में जेक्सन ड्रेक ने एरॉन राउर्क के खिलाफ अपनी EVOLVE चैंपियनशिप दांव पर लगाई. दोनों स्टार्स के बीच अच्छा मैच देखने को मिला. ड्रेक के साथी ब्रेड बेलर और रिकी स्मोक्स ने मुकाबले में दखल दिया. राउर्क इस बार सोच कर आए थे कि उन्हें चैंपियन बनना है. उन्होंने सभी मुश्किलों का सामना किया. अंत में उन्होंने जेक्सन को गो-राउंड मूव लगाकर टाइटल अपने नाम कर लिया. जेक्सन ने पिछले साल 4 जून को टाइटल अपने नाम किया था. इसी दिन से एपिसोड का प्रसारण भी हुआ था. WWE ने 4 जून से ही टाइटल को मान्यता दी है. इस लिहाज से देखा जाए तो जेक्सन 287 दिन तक चैंपियन रहे. जेक्सन ने अपने टाइटल रन के दौरान बढ़िया काम किया और तगड़े रेसलर्स को मात दी. राउर्क ने पहली बार इस टाइटल को जीतकर अपने करियर में इतिहास रचा है.

विज्ञापन

WWE स्टार जेक्सन ड्रेक ने कहा अलविदा

जेक्सन ड्रेक ने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया है. सभी ने उनकी तारीफ की. अपनी हार के बाद ड्रेक ने भावुक संदेश दिया. उन्होंने ब्रांड को अलविदा कहा. ड्रेक ने कहा,”चाहे आप मुझे प्यार करते हों या नफरत. मैंने अपना सबकुछ दे दिया. एकमात्र EVOLVE अब इस बिल्डिंग से जा चुके हैं”. जेक्सन ने इस ब्रांड को तो छोड़ दिया है, लेकिन अब उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है. NXT में बहुत जल्द उनकी एंट्री हो सकती है. उन्हें खास मौका दिया जा सकता है. कहीं ना कहीं ये उनके करियर के लिए भी अच्छा कदम साबित होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-कब और कहां होगा 2026 के WWE WrestleMania 42 का आयोजन? जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ