IRE vs SA: आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की इतिहास की पहली जीत, 2 बल्लेबाजों ने मचाया 'कोहराम'

Ireland vs South Africa 2nd T20: आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 10 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड की साउथ अफ्रीका पर ये पहली जीत है।

IRE vs SA

IRE vs SA

Ireland vs South Africa 2nd T20: आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। जहां सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मैच में वापसी करते हुए आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने पहली बार साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया है। जिसके चलते ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है।

विज्ञापन

आयरलैंड के 2 बल्लेबाजों का धमाल

इस मैच में आयरलैंड के दो बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला। रॉस अडायर ने आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। रॉस अडायर 59 गेंदों पर 100 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रॉस अडायर 5 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये अडायर का पहला शतक है।

विज्ञापन

इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने भी बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। पॉल ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का जड़ा। इन दो बल्लेबाजों ने आयरलैंड को साउथ अफ्रीका पर पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई थी। जिसके चलते आयरलैंड ने 10 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने 32 गेंदों पर 51 और मैथ्यू ब्रीट्जके ने 41 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। वहीं आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। मार्क अडायर ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ग्राहम ह्यूम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ