Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘BCCI को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता…’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर अरुण धूमल ने क्या कहा?

Chinnaswamy Stadium Stampede: IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने आरसीबी के खिताब जीतने के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ पर अपना रिएक्शन दिया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 5, 2025 09:15
X

Chinnaswamy Stadium Stampede: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद आरसीबी वापस अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने पहुंची थी। लेकिन यहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। अब इस घटना पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का रिएक्शन सामने आ गया है।

उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘जब हमें इस स्थिति की जानकारी मिली, तो हमने तुरंत आयोजकों से बात की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे समारोह को जल्दी समाप्त कर देंगे। यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।’

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, ‘आरसीबी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टेडियम के अंदर मौजूद लोग बाहर की स्थिति से अनजान थे। आरसीबी अधिकारियों ने मुझे आश्वासन दिया कि वे अब समारोह को खत्म कर रहे हैं। अंदर मौजूद लोगों को बाहर की घटना की जानकारी नहीं थी।’

BCCI को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता- धूमल

उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि बीसीसीआई को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। धूमल ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘यह दुखद और दर्दनाक है। जश्न एक त्रासदी में बदल गया। हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। बीसीसीआई के लिए आईपीएल कल रात समाप्त हो गया। हमें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए हम इसके लिए कैसे जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।’

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं- धूमल

धूमल ने पूछा, “इस तरह की घटना के लिए हम कैसे जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं? यह वाकई बहुत दुखद घटना है और हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। लेकिन हम किसी ऐसी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते जिस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं था। मुझे पक्का नहीं है कि भगदड़ स्टेडियम के बाहर हुई थी या नहीं। मुझे इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। क्या आपने आईपीएल के किसी अधिकारी को गेट पर मौजूद देखा है, जो भीड़ को संभाल रहा हो या खिलाड़ियों को एंट्री दिला रहा हो।’

यह भी पढ़ें: Chinnaswamy Stadium Stampede: ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं…’, चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ पर आया विराट-अनुष्का का पहला रिएक्शन

First published on: Jun 05, 2025 08:42 AM

संबंधित खबरें