Chinnaswamy Stadium Stampede: ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं…’, चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ पर आया विराट-अनुष्का का पहला रिएक्शन

Chinnaswamy Stadium Stampede: स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. जिसमें 11 लोगों को मौत हुई और 33 लोग घायल हैं. इस घटना पर अब आरसीबी टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है.

Virat Kohli on Chinnaswamy Stadium Stampede

Virat Kohli on Chinnaswamy Stadium Stampede

Chinnaswamy Stadium Stampede: मंगलवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल चैंपियन बनी। खिताबी जीत के बाद फ्रेंचाइजी चिन्नास्वामी में जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु तो वहां स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों को मौत हुई और 33 लोग घायल हैं। इस घटना पर अब आरसीबी टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आया रिएक्शन  

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई घटना के बाद भी अंदर टीम का सम्मान समारोह चलता रहा। जीत के 24 घंटे के अंदर फैंस के साथ इस घटना पर अब विराट कोहली का रिएक्शन आया है। उन्होंने आरसीबी टीम का आधिकारिक स्टेटमेंट को ही शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पूरी तरह से दुखी हूं।’ विराट कोहली के बाद उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी आरसीबी टीम का पोस्ट करते हुए 3 टूटे हुए दिल पोस्ट किया है। 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद किंग विराट कोहली आईपीएल चैंपियन बने हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

जानिए क्या है RCB का आधिकारिक बयान 

इस दुखद घटना पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कहा, ‘हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की खबर पर पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ