IPL 5 Unbreakable Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन रिकॉर्ड्स के लिहाज से अब तक का सबसे धमाकेदार सीजन साबित हुआ है, जहां लगभग हर मुकाबले में नए कीर्तिमान बनते नजर आए. 2008 के पहले सीजन से लेकर अब तक पिछले 18 सालों के इतिहास में कई ऑल टाइम रिकॉर्ड्स टूटते दिखाई दिए हैं. आईपीएल 2026 में ही राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अकेले कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं.
हालांकि, इसके बावजूद IPL इतिहास में अब भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल नजर आता है. आइए जानते हैं IPL इतिहास उन 5 महारिकॉर्ड्स के बारे में जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है.
1. विराट कोहली के एक सीजन में 973 रन
आईपीएल 2016 में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई थी, जिसे आज भी याद किया जाता है. कोहली ने उस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सिर्फ 16 पारियों में 973 रन बना डाले थे. इस दौरान उनका औसत 80 से ज्यादा का रहा था और उन्होंने लगातार मैच जिताऊ पारियां खेलीं. मौजूदा दौर में बल्लेबाज पहले से ज्यादा आक्रामक खेलते हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी खिलाड़ी के लिए एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाना बेहद कठिन माना जाता है. ऐसे में कोहली का यह रिकॉर्ड अब भी मुश्किल नजर आता है.
2. कोहली और एबी डिविलियर्स की 229 रनों की साझेदारी
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने मिलकर RCB को कई यादगार जीत दिलाई थीं. साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की थी, जो आज भी आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. टी20 क्रिकेट की तेजी को देखते हुए इस रिकॉर्ड का टूटना आसान नहीं दिखता.
3. क्रिस गेल की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी
‘यूनिवर्स बॉस’ से मशहूर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल ही नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे. इस पारी में चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात हुई थी, जिसे क्रिकेट फैंस आज भी नहीं भूले हैं. मौजूदा दौर में भी किसी बल्लेबाज के लिए इस रिकॉर्ड तक पहुंचना लगभग नामुमकिन नजर आता है.
ये भी पढ़ें- IPL के इतिहास में पहली बार एक मैच में 2 बार हुआ टॉस, जानें इसके पीछे की वजह
4. IPL डेब्यू पर अल्जारी जोसेफ का सर्वश्रेष्ठ स्पेल
आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करते हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने इतिहास रच दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे. यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा अपने डेब्यू मैच में किया था. टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहां इस रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल दिखाई देता है.
5. IPL में तीन हैट्रिक लेने का कारनामा
टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में गेंदबाज अब विकेट लेने से ज्यादा रन रोकने पर ध्यान देते हैं. ऐसे दौर में दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा का रिकॉर्ड बेहद खास बन जाता है. वह आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. मौजूदा टी20 क्रिकेट को देखते हुए किसी भी गेंदबाज के लिए इस रिकॉर्ड की बराबरी करना भी बेहद मुश्किल माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- LSG के लिए कैसा रहा ऋषभ पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर खुद भी हो जाएंगे शर्मिंदा!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines