Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

CSK के खिलाफ 2 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा ने IPL में हासिल किया बड़ा मुकाम, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दो विकेट लेकर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 31, 2026 19:34
Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

IPL 2026, Ravindra Jadeja Records: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले ही मैच में बड़ा धमाका किया. जडेजा ने 30 मार्च को अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए और आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जडेजा ने मलिंगा को छोड़ा पीछे

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए मैच में रवींद्र जडेजा ने IPL इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया. जडेजा अब IPL में 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. CSK के खिलाफ मैच में जडेजा ने शिवम दुबे और सरफराज खान के रूप में दो विकेट हासिल किए.

---विज्ञापन---

इसी के साथ अब उनके नाम IPL में 255 मैचों में 172 विकेट हो गए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.26 है और इसमें एक पांचविकेट का हॉल भी शामिल है. वहीं, मलिंगा के नाम आईपीएल में 170 विकेट हैं. बता दें कि, आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भी युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है.

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल – 221
भुवनेश्वर कुमार – 198
सुनील नरेन – 192
पीयूष चावला – 192
रविचंद्रन अश्विन -187
जसप्रीत बुमराह – 183
ड्वेन ब्रावो – 183
अमित मिश्रा – 174
रवींद्र जडेजा – 172
लसिथ मलिंगा – 170

जडेजा 2008 में चैंपियन RR टीम का थे हिस्सा

2008 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की खिताबी टीम का हिस्सा थे. इसके बाद 2012 में CSK से जुड़कर एमएस धोनी के साथ टीम के अहम खिलाड़ी बने. उन्होंने CSK को 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनाने में बड़ा रोल निभाया. IPL 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में जडेजा फिर राजस्थान लौट आए, साथ में सैम करन भी टीम में शामिल हुए और संजू सैमसन CSK चले गए.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के निधन पर आई BCCI की प्रतिक्रिया, मुश्किल समय में लिया बड़ा फैसला

राजस्थान रॉयल्स ने CSK को दी मात

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच बार की चैंपियन CSK को 8 विकेट से पटखनी दी. इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की घातक गेंदबाजी के सामने CSK लड़खड़ा गई. CSK ने 6 विकेट 57 रन पर गंवा दिए, लेकिन जेमी ओवरटन (43), कार्तिक शर्मा (18) और सरफराज खान (17) की पारियों की मदद से टीम 127 रन तक पहुंची.

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तूफानी शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. यशस्वी जायसवाल ने 38 रन की नाबाद पारी खेली और दोनों की 75 रन की साझेदारी ने राजस्थान को आसान जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें- 3 शतक, 6 अर्धशतक…189.71 का स्ट्राइक रेट से वैभव ने उड़ाया गर्दा, पिछली 15 पारियों के आंकड़े कर देंगे हैरान

First published on: Mar 31, 2026 07:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.