IPL 2026 Points Table GT vs RCB Match: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले आरसीबी को 155 रन पर समेट दिया और फिर 15.5 ओवर में ही 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

हालांकि, इस हार के बाद भी आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि जीत के बाद भी गुजरात के पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों की स्थिति पर.

---विज्ञापन---

हार के बाद भी दूसरे नंबर पर काबिज RCB

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है. आरसीबी की यह 9 मैचों में तीसरी हार रही, जबकि 6 मैच जीतकर टीम ने 12 अंक जुटाए हैं और टॉप-2 में जगह बनाई हुई है. आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पंजाब किंग्स का कब्जा कायम है. पंजाब ने अब तक खेले 8 मैचों में 6 जीते हैं और सिर्फ एक में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. टीम के खाते में 13 अंक है और नेट रन रेट +1.043 का है.

---विज्ञापन---

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 12-12 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं. हैदराबाद की टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ राजस्थान से आगे है. इसके बाद पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस है, जिसने 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं. RCB के खिलाफ जीत के बाद गुजरात के नेट रनरेट में इजाफा हुआ है, लेकिन पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर MI के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? दिग्गज क्रिकेटर के बयान ने मचाई खलबली

सबसे निचले स्थान पर LSG

आखिरी 5 स्थानों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों के 8 मैचों में सिर्फ 3-3 जीत के साथ 6 अंक जुटाए है और क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर मौजूद हैं. CSK का नेट रनरेट दिल्ली से थोड़ा बेहतर है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं. वहीं, टेबल के सबसे आखिरी स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने 8 में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और टीम के खाते में 4 अंक हैं.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैच जीत हार नो रिजल्टअंक नेट रनरेट
1पंजाब किंग्स861113+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर963012+1.420
3सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
4राजस्थान रॉयल्स963012+0.617
5गुजरात टाइटंस954010-0.192
6चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स83506-1.060
8कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9मुंबई इंडियंस82604-0.784
10लखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106

ये भी पढ़ें- GT vs RCB: गुजरात के गेंदबाजों के आगे पस्त हुई बेंगलुरु टीम, अहमदाबाद में मेजबान की धमाकेदार जीत

---विज्ञापन---