राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर MI के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? दिग्गज क्रिकेटर के बयान ने मचाई खलबली

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स का यह स्टार खिलाड़ी मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi in Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जिस तरह प्रदर्शन किया है, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है. RR फ्रेंचाइजी ने उन पर जो भरोसा दिखाया, वह अब पूरी तरह सही साबित होता नजर आ रहा है. इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वैभव मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं.  

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी2 / 7

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने राजस्थान रॉयल्स को चेतावनी दी है कि इस उभरते सितारे को टीम में बनाए रखना आसान नहीं होगा. अपने पॉडकास्ट For The Love Of Cricket में जोस बटलर से बात करते हुए ब्रॉड ने कहा कि राजस्थान ने वैभव को खोजा, यह काबिल-ए-तारीफ है. लेकिन इतिहास गवाह है कि ऐसे उभरते सितारे अक्सर आगे चलकर मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेचाइजियों का हिस्सा बन जाते हैं.

विज्ञापन

वैभव ने RR के भरोसे को सही साबित किया

वैभव ने RR के भरोसे को सही साबित किया3 / 7

ब्रॉड ने बताया कि शुरुआत में वैभव को ऑक्शन में खरीदा गया था, तब उन्हें यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला लगा था, क्योंकि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को चुनना जोखिम भरा माना जाता है. ब्रॉड का मानना था कि शायद टीम उन्हें कुछ साल तक सिर्फ स्क्वॉड में रखेगी और खेलने का मौका नहीं देगी, जिससे वह आगे चलकर MI जैसी बड़ी टीम की ओर रुख कर सकते थे. लेकिन राजस्थान ने उन्हें तुरंत मौका दिया और वैभव ने शानदार प्रदर्शन कर इस भरोसे को सही साबित किया.

मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं वैभव

मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं वैभव4 / 7

ब्रॉड ने आगे कहा कि अगली रिटेंशन के समय वैभव बड़ी मांग रख सकते हैं, या तो फ्रेंचाइजी उन्हें बड़ी रकम दे या फिर वह ऑक्शन में जाने का फैसला कर सकते हैं. ब्रॉड का कहना है कि MI जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी वैभव को भविष्य में एक बड़ी डील ऑफर कर सकती हैं. बटलर ने भी इस बात का समर्थन किया है.

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन5 / 7

वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और आईपीएल 2026 में अब तक खेले 9 मैचों में 238.10 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने एक मैच में सिर्फ 36 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा भी किया.

वैभव का IPL करियर

वैभव का IPL करियर6 / 7

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक 16 मैचों में 652 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया था, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा अगला मैच

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा अगला मैच7 / 7

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान का अगला मुकाबला 1 मई को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा, जहां एक बार फिर वैभव पर सबकी नजरें होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन