Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL Mini Auction: 25.20 करोड़ में KKR के हुए कैमरून ग्रीन, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रूपये में बिके, उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने अपने पाले में कर लिया.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Dec 16, 2025 15:08
Cameron Green

Cameron Green Sold To KKR For 25.20 Crore : जैसा की उम्मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ. कंगारू ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बेहद ऊंची कीमत में बिके, उन्हें केकेआर टीम ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. शुरुआत में उनके लिए कोलकाता और राजस्थान टीम में खींचतान चल रही थी, बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स भी मैदान में कूद पड़ी. केकेआर और सीएसके के बीच काफी देर तक बिडिंग वार जारी रही, लेकिन आखिर में शाहरुख खान की टीम ने बाजी मार ली.


T20I में ग्रीन की परफॉर्मेंस

कैमरून ग्रीन इंग्लैंड के लिए साल 2022 से लेकर अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें 32.56 की औसत और 160.30 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 42 चौके और 31 छक्के की मदद से 6 अर्धशतक लगाए हैं. बॉलिंग की बात करें तो उन्होंने 23.25 की औसत 8.90 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/35 रहा.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction Live Updates

आईपीएल में ग्रीन के आंकड़े

कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में पिछला 2 सीजन खेला है, 2023 में वो मुंबई इंडियन और 2024 में आरसीबी का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने 29 मैचों की 28 पारियों में 41.6 की एवरेज और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 32 छक्कों की मदद से 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. ग्रीन ने इस टी-20 लीग में अब तक कोई बॉलिंग नहीं की है.

---विज्ञापन---

सभी टी20 मैचों का रिकॉर्ड

कैमरून ग्रीन के सभी टी-20 मैचेज की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 63 मुकाबलों में 33.35 की एवरेज और 151.07 की स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए हैं. इस दौरान 111 चौके और 63 छक्कों की मदद से 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 34.42 औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 वकेट लिए हैं.

First published on: Dec 16, 2025 02:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.