हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका-ईरान जंग की वजह से IPL 2026 पर मंडराया खतरा! अब सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. सभी 10 टीमें कमर कस चुकी हैं. कई टीमों का प्री सीजन कैंप भी शुरू हो चुका है. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से आईपीएल 2026 प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

IPL 2026 Schedule Update: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. 11 मार्च को बीसीसीआई ने पहले 20 मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से आईपीएल प्रभावित हो सकता है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

आईपीएल 2026 पर खतरा

हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया. इसी टूर्नामेंट के बीच अमेरिका और ईरान की जंग भी शुरू हुई थी. ऐसे में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम को जंग की वजह से कई दिनों तक भारत में रहना पड़ा. दोनों टीम के खिलाड़ी जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाहते थे. लेकिन जंग के बीच दोनों टीमों को भारत में लगभग एक सप्ताह तक रुकना पड़ा.

आईपीएल 2026 में भी दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इन खिलाड़ियों को अपने देश से भारत आने में दिक्कत हो सकती है. देखना बाकी है कि क्या उन दोनों देशों के आईपीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ी समय पर अपनी-अपनी टीमों को रिपोर्ट कर पाते हैं या नहीं. युद्ध का असर अब दुनिया पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. भारत में होटलों में खाना पकाने की गैस की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

टीम के अधिकारी ने दिया बयान

टीम के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा “वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के रवाना होने में काफी देरी हुई है. उन्हें समय पर भारत वापस लाना एक मुश्किल काम होगा. साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण हवाई किराए में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन और साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस पहले मैच से पहले ही टीम में शामिल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप विजेता कोच को BCCI से मिलेगा ये खास अवॉर्ड, खिताब जीतने में निभाई थी अहम भूमिका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola