IPL 2026, KKR vs GT Live Streaming: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच कोलकाता के एतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है और दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
गुजरात की टीम लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि कोलकाता के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा है. अगर KKR यह मैच हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. ऐसे में फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 12 मैचों में से 8 जीतकर 16 अंक हासिल किए हैं. गुजरात की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है और प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई चुकी है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है.
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम 11 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल कर पाई है. केकेआर इस समय 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है और उसके लिए बाकी हर एक मैच करो या मरो जैसा हो गया है. बता दें कि, दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें GT ने 4 मैच जीते हैं, जबकि KKR को सिर्फ एक जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था.
KKR vs GT: कब और कहां देखें लाइव?
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 60वां मैच ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ 2026 के लिए भारतीय बॉक्सिंग स्क्वॉड का ऐलान, साक्षी और लवलीना ने बनाई टीम में जगह
KKR vs GT: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर – मनीष पांडे.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के एक लाइक ने बदल दी Lizlaz की जिंदगी, रातों रात बन गई स्टार
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines