IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में 18 अप्रैल को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में आरसीबी को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन आरसीबी अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जीत स्वाद नहीं चख पा रही है, ये इस सीजन आरसीबी की अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार थी। वहीं आरसीबी की हार के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टीम पर भड़कते हुए दिखाई दिए और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को लताड़ भी लगाई।
सहवाग ने लगाई आरसीबी को लताड़
मैच के बाद क्रिकबज पर बोलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा “आरसीबी ने खराब बल्लेबाजी की। सभी ने आउट होने के लिए लापरवाह शॉट खेले। एक भी बल्लेबाज अच्छी गेंद पर आउट नहीं हुआ। कम से कम एक बल्लेबाज को समझदारी दिखानी चाहिए थी। अगर उनके पास विकेट होते, तो वे 14 ओवर में 110 या 120 रन तक पहुंच सकते थे, जिससे उन्हें लड़ने का मौका मिलता।”
आगे सहवाग ने कहा “पाटीदारों को सोचना होगा और समाधान निकालना होगा। वे घरेलू मैदान पर जीत नहीं पा रहे हैं। उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके बल्लेबाज लगातार क्यों विफल हो रहे हैं? अगर आपके बल्लेबाज घरेलू मैदान पर लगातार विफल होते हैं तो यह ठीक नहीं है। इसे कौन सुधारेगा? लेकिन ये फिर ट्रॉफी जीतने वाले आसार नहीं है”
महज 95 रन ही बना पाई थी RCB
बारिश के चलते मैच 14-14 ओवर का खोला गया था। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। आरसीबी के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। टिम डेविड ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद पंजाब किंग्स ने इस मैच को 12.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: प्लेऑफ में RCB के पहुंचने का पूरा समीकरण, जानें कितने मैच जीतने जरूरी?
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
7 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
7 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
8 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
9 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines