IPL 2025 Suresh Raina: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल 2025 का कारवां बीच में ही थम गया था। लेकिन शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले के साथ अब एक बार फिर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। अगर इस मैच में आरसीबी जीत दर्ज करती है तो वह मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। टीम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का सपोर्ट मिला है।
उन्होंने कहा कि आरसीबी इस साल खिताब जीतने का लंबा सूखा खत्म कर सकती है। आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में इस समय टीम दूसरे नंबर पर है। टीम ने अब तक 11 में से आठ मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ तीन मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। रैना को लगता है कि आरसीबी इस साल अपना लंबा इंतजार खत्म करेगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, रिटायरमेंट पर मिला ताजा अपडेट
उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराया है- रैना
रैना ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा, ‘इसकी प्रबल संभावना है, क्योंकि आरसीबी इस साल एक अलग लीग में खेल रही है। उन्होंने चिन्नास्वामी में 150 और 136 जैसे स्कोर का बचाव किया है, और उनकी बॉलिंग यूनिट ने बेहतर प्रदर्शन किया है। नए कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराया है। एक बार चेन्नई में और फिर अपने घर में, जो बहुत कुछ कहता है। टीम का ड्रेसिंग रूम काफी पॉजिटिव नजर आर रहा है और यह एक ऐसी टीम के संकेत हैं जो आगे तक जा सकती है। हां, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन यह 18 साल बाद ट्रॉफी उठाने का विराट का साल हो सकता है।’
दमदार फॉर्म में विराट
विराट ने आईपीएल 2025 में आरसीबी की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वह 11 मैचों में 505 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वह टॉप पर काबिज सूर्यकुमार यादव से सिर्फ पांच रन पीछे हैं, जिनके नाम 510 रन हैं। कोहली पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां उनके बल्ले से सात फिफ्टी निकली हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 टीमों के बीच टॉप-2 के लिए जंग, एक भी हार दे देगी बड़ी चोट
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
6 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
57 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines