IPL 2025: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के हाथों हारकर मुंबई इंडियंस बाहर हो गई थी। जिसके चलते अब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ पंजाब किंग्स खेलती हुई दिखाई देगी। वहीं क्वालीफायर 2 के बाद रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रोहित ने युवा खिलाड़ियों को दिए अपने बल्ले
दरअसल मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। सबसे पहले रॉबिन मिंज रोहित के पास आते हैं, जिसके बाद रोहित उनको अपना बल्ला देते हैं और उसपर ऑटोग्राफ भी देते हैं। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी रोहित से अपने हेलमेट पर ऑटोग्राफ लेते हुए देखा जाता है। वहीं कर्ण शर्मा भी रोहित से बल्ला मांगते हुए दिखाई देते है लेकिन रोहित ने ये कहकर मना कर देते हैं कि उनके पास बल्ला नहीं बचा। इसके बाद रोहित कहते हैं कि उन्होंने 6 बल्ले गिफ्ट कर दिए हैं।
आईपीएल 2025 में ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस सीजन रोहित ने 15 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 418 रन बनाए थे। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। क्वालीफायर 2 में रोहित फ्लॉप साबित हुए थे, इस मैच में हिटमैन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।
क्वालीफायर 2 में मिली थी 5 विकेट से हार
क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे, बावजूद इसके हार्दिक पांड्या को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: इस पिच पर होगा फाइनल मुकाबला, जानें किसको होगा फायदा?
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
35 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines