IPL Mega Auction Date: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में हो सकता है। बीसीसीआई के हवाले से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि इसको लेकर नियम कुछ दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट भी जारी होना है। उम्मीद की जा रही है कि पिछले तीन साल की तरह ही मेगा ऑक्शन भी दो दिवसीय हो सकता है।
2022 में हुए पिछले मेगा ऑक्शन में आईपीएल टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की परमिशन दी गई थी। लेकिन अब तीन साल की अवधि खत्म होने के बाद अधिकतम खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच अलग-अलग राय है। कोई फ्रेंचाइजी अधिकतम आठ खिलाड़ियों को रिटेन करने की बात कर रही है जबकि कोई कह रही है कि इसकी संख्या चार या पांच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: पिथौरागढ़ के खिलाफ देहरादून दबंग्स की एक न चली, विजय शर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी
फ्रेंचाइजी के पास 15 नवंबर तक का समय
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक रिटेंशन को अंतिम रूप देने की परमिशन देगा। इस तरह से फ्रेंचाइजी के मालिकों को आईपीएल के अगले सीजन से पहले अपने खिलाड़ियों को फाइनल करने के लिए काफी समय मिल जाएगा। कई फ्रेंचाइजी ने अभी से ऑक्शन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ टीमें कोचों की भी तलाश कर रही हैं और आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले कई फ्रेंचाइजी में काफी जगहें भरी जानी हैं।
कई टीमें कर चुकी नए हेड कोच का ऐलान
इस बीच पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए हेड कोच की घोषणा कर दी। टीम ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहीर खान को अपना मेंटॉर घोषित किया था, जबकि राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई और उन्हें टीम ने अपना हेड कोच बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भी जल्द इसकी घोषणा कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत जैसी घातक बल्लेबाजी! 12 ओवर में खत्म किया मैच, UPL T20 में इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
4 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
9 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
49 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
56 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines