---विज्ञापन---

खेल

RCB vs PBKS: फाइनल से कुछ घंटे पहले आरसीबी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फैंस के खिल उठे चेहरे

RCB vs PBKS Final: फाइनल मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही आरसीबी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी फिल सॉल्ट अब अहमदाबाद वापस लौट आए हैं। जिससे फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने होने वाली है, जो भी टीम जीतेगी वो पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करेगी। वहीं फाइनल से कुछ घंटे पहले ही आरसीबी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी अहमदाबाद वापस लौट आया है।

फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंचे फिल सॉल्ट

---विज्ञापन---

आज सुबह से रिपोर्ट सामने आ रही थी कि आरसीबी के स्टार सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट फाइनल मैच को मिस कर सकते हैं, क्योंकि सॉल्ट आरसीबी के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे थे। इस खबर ने आरसीबी के फैंस की टेंशन को काफी ज्यादा बड़ा दिया था, क्योंकि आज कोई भी आरसीबी फैंस नहीं चाहता है कि फिल सॉल्ट पंजाब किंग्स के साथ होने वाले फाइनल मैच को मिस करे। वहीं अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक “फिल साल्ट अपने बच्चे के जन्म के लिए घर गए थे, लेकिन आज सुबह वे अहमदाबाद लौट आए हैं।” फिल सॉल्ट के वापस लौटने की जानकारी सामने आने के बाद आरसीबी फैंस के चेहरे खिल उठे हैं और टीम ने भी राहत की सांस ली है। सॉल्ट इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2025 में बनाए खूब रन

आईपीएल 2024 में फिल सॉल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा था, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने इस विस्फोटक खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद आरसीबी ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन सॉल्ट का बल्ला जमकर चल रहा है। अभी तक सीजन-18 में वे 387 रन बना चुके हैं। जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग XI, खत्म होगा 17 साल का सूखा!

First published on: Jun 03, 2025 02:32 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम विशाल पुंडीर है मैं पिछले 6 साल से मीडिया में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 जैसे मीडिया संस्थान में काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज 24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूं। मैंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (https://www.ccsuniversity.ac.in/) से साल 2019 में पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री प्राप्त की थी। संपर्क करें: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More

Vishal Pundir

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola