हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs PBKS: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या बदल जाएगा मैच का समय? जानें पूरी डिटेल्स

RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या क्लोजिंग सेरेमनी के चलते मैच का समय बदल जाएगा?

विज्ञापन
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स (X/@IPL)

IPL 2025 RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 का आज आखिरी दिन है, फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। पहले आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को होने वाला था, लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल को 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद बदलाव के साथ आगे के मैचों का नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसके चलते फाइनल मुकाबला कोलकाता की बजाय अहमदाबाद में खेला जा रहा है। वहीं मैच से पहले आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी भी देखने को मिलेगी। जिसमें प्रसिद्ध गायक शंकर माधवन अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसको लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मैच के शुरू होने का समय बदलने वाला है?

क्या बदलने वाला है फाइनल का समय?

आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी काफी खास होने वाली है। इस दौरान भारतीय सेनाओं को ट्रिब्यूट और पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ये क्लोजिंग सेरेमनी शाम 6 बजे शुरू होगा। क्लोजिंग सेरेमनी का मैच के टाइम पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा और मैच निर्धारित समय 7:30 पर ही शुरू होगा। जबकि मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा। क्लोजिंग सेरेमनी को आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन

आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है, क्योंकि पंजाब किंग्स और आरसीबी में से आजतक कोई सी भी टीम आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज रजत पाटीदार या फिर श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। आरसीबी आईपीएल के फाइनल में चौथी बार पहुंची है। इससे पहले आखिरी बार आरसीबी आईपीएल 2016 में फाइनल तक पहुंची थी, उस वक्त विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने आखिरी बार आईपीएल 2014 का फाइनल खेला था।

विज्ञापन

टॉस पर रहेंगी नजरें

आज के मैच में टॉस का अहम रोल होने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि रन चेज करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार इस मैदान पर जीत हासिल की है। इसके अलावा पिच से भी बल्लेबाजों को मदद मिलने वाली है।

ये भी पढे़ं:- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा, नहीं बचा एक भी बल्ला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola