IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक आरसीबी के लिए ये सीजन काफी अच्छा रहा है। टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें आरसीबी ने 4 में जीत हासिल की है। फिलहाल 8 अंक के साथ आरसीबी तीसरे पायदान पर बनी हुई है। इस बार आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में हैं। वहीं कप्तान रजत पाटीदार को लेकर अब तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बड़ी बात कही है।
रजत पाटीदार को लेकर क्या बोले भुवी?
पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत पाटीदार को लेकर आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा “वह बहुत अच्छा खेल रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह शांत है। उसे इसी की जरूरत थी, खासकर इस प्रारूप में। क्योंकि जब आप मैच हारते हैं, तो घबरा जाना आसान होता है। और उसने यही किया है। हमने दो मैच गंवाए, लेकिन वह हमेशा एक जैसा रहा, चाहे हम जीते या हारे। इसलिए वह हर चीज को बहुत अच्छे से संभाल रहा है। गेंदबाजी में बदलाव और हर चीज के साथ, वह शानदार रहा है। ”
पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मैच को लेकर भुवी ने कहा “हमारी तैयारी हमेशा की तरह है, कुछ भी अलग नहीं है। हम किसी भी मैदान पर किसी भी विपक्षी के लिए जो करते हैं, वह एक जैसा ही होगा। हम जानते हैं कि चिन्नास्वामी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप विकेट को देखें, तो यह वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था।”
बल्लेबाजी में कमाल कर रहे रजत
इस सीजन अच्छी कप्तानी के साथ-साथ रजत पाटीदार कमाल की बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। अभी तक खेले गए 6 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार ने 161.73 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- हैप्पी बर्थडे IPL, किसने लगाया था आईपीएल का पहला चौका, किसके नाम रहा था पहला विकेट?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
47 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines