IPL 2025 RCB vs KKR: आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक सप्ताह के लिए रद्द हुए आईपीएल 2025 का आगाज अब 17 मई से होने जा रहा है। 17 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर अब बारिश का साया मंडराने लगा है। बीते दिन बेंगलुरु में भारी बारिश देखने को मिली, जिससे स्टेडियम में भी पानी भर गया था। जिसके बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो क्या आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
RCB बनाम KKR मैच पर मंडराया बारिश का खतरा
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में 17 मई को बारिश के 84 फीसदी चांस है। वहीं रात में बारिश के 94 फीसदी चांस हो जाएंगे। इसके अलावा बादल लगातार छाए रहेंगे। दोपहर से बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत हो सकती है। मैच के समय 7 से 9 बजे तक बारिश के 40 फीसदी चांस है। ऐसे में बारिश के चलते मैच को रद्द भी किया जा सकता है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। 1 अंक मिलते ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
फिलहाल आरसीबी के सीजन-18 में 11 मैच हो चुके हैं। जिसमें से रजत पाटीदार की टीम ने 8 में जीत और 3 में हार का सामना किया। फिलहाल आरसीबी के 16 अंक हो चुके हैं। ऐसे में अगर केकेआर के खिलाफ टीम का मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वैसे तो 16 अंक पर टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीम 16-16 अंक के साथ पहले और दूसरे पायदान पर बनी हुई है। मैच रद्द होने पर आरसीबी को भी 1 अंक मिलेगा। इस 1 अंक के साथ आरसीबी के 17 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
टिम डेविड ने लिए बारिश के मजे
गुरुवार को बेंगलुरु में हुई बारिश में आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी टिम डेविड मजे लेते हुए देखा गया। टिम डेविड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तैरते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- न गिल, न बुमराह…आर अश्विन ने टेस्ट टीम इंडिया की कप्तानी के लिए सुझाया ये नाम
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
6 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
16 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
56 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines