IPL 2025 RCB Probable Playing 11: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने इस बार कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा था। जिसके बाद नए सीजन में ये खिलाड़ी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। नए कप्तान, नए जोश और नई रणनीति के साथ आरसीबी सीजन-18 में उतरेगी। वैसे तो इस बार आरसीबी के स्क्वाड में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल है लेकिन प्लेइंग इलेवन में 11 खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा। अब केकेआर के साथ होने वाले पहले मैच में कैसी होगी आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन उसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
टॉप ऑर्डर में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद!
आरसीबी ने जहां इस बार फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था तो वहीं मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को खरीदा था। फिल सॉल्ट सीजन-18 में विराट कोहली के साथ आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इस जोड़ी पर आरसीबी टीम और फैंस की काफी उम्मीदें होने वाली हैं। इन दोनों के अलावा रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल भी टॉप ऑर्डर में बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में ये खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल, इस टीम से बैक-टू-बैक होंगे 2 मैच
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों पर रहेगी जिम्मेदारी
बात अगर आरसीबी के मिडिल ऑर्डर की करें तो विल जैक्स की जरूर टीम को कमी खलने वाली है। जिसको आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, लेकिन इस बार लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी लाइनअप
भुवनेश्वर कुमार इस बार आरसीबी में तेज गेंदबाजी लाइनअप की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा जैसे गेंदबाजों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिवोंगस्टोन, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की घटिया हरकत, गद्दाफी स्टेडियम में नहीं फहराया भारत का झंडा, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
16 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines