Ravichandran Ashwin New Role: आर अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने ये हैरान कर देने वाला फैसला सुनाया था। अश्विन के ये फैसला सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई थी। अब इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं बल्कि अश्विन आईपीएल में जरूर खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने आर अश्विन को खरीदा था। जिसके बाद एक बार फिर से अश्विन पूर्व कप्तान एमएस धोनी की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।
क्या अश्विन-धोनी के रूप में CSK के मिले नए कोच?
आईपीएल में अश्विन पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते आ रहे थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया था। जिसके बाद एक बार फिर से सीएसके ने अश्विन पर भरोसा जताया। अब ऐसा माना जा रहा है कि सीएसके को एमएस धोनी और आर अश्विन के रूप में अगली पीढ़ी के नए कोच मिल गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं हो सकता ये सीजन उनका आखिरी आईपीएल हो। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को भविष्य में टीम के कोचिंग स्टाफ में अहम जगह दे सकती है। हालांकि इसके लिए इन दोनों खिलाड़ियों की सहमति जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं..CSK के लिए खेलना..’ भारत लौटते ही अश्विन ने जाहिर किए अपने इरादे
अश्विन भी अब CSK के लिए खेलना चाहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अश्विन भारत वापस लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वे अब ज्यादा से ज्यादा और आखिरी समय तक चेन्नई के लिए खेलना चाहते हैं। पहले भी अश्विन सीएसके लिए खेल चुके हैं।
आईपीएल में अभी तक आर अश्विन ने 211 मैच खेले हैं। इस दौरान अश्विन चेन्नई, पंजाब और राजस्थान जैसी टीमों के लिए खेले हैं। आईपीएल में गेंदबाजी करते अश्विन ने 180 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 800 रन भी बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बड़ा खुलासा! ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही नहीं आना चाहते थे अश्विन, सामने आई वजह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
18 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
26 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines