IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में बीती रात पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 खेला गया। इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं क्वालीफायर 2 के बाद पंजाब और मुंबई दोनों टीमों के कप्तान पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। क्वालीफायर 2 में एक गलती करने की सजा अब दोनों कप्तानों को मिली है।
हार्दिक-श्रेयस पर लगा जुर्माना
क्वालीफायर 2 बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ था, हालांकि मैच के लिए 2 घंटे ज्यादा रखे गए थे। वहीं इस मैच में दोनों कप्तानों श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धीमी ओवर-रेट के लिए भारी जुर्माना लगाया। यह जुर्माना बारिश के कारण मैच बाधित होने के बाद लगाया गया।
इस सीजन पंजाब किंग्स को दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। जिसके चलते कप्तान अय्यर पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी टीम के खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को इस सीजन तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है, जिसके चलते कप्तान हार्दिक पांड्या पर 30 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
11 साल बाद फाइनल में पहुंची PBKS
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे, फिर भी मुंबई के गेंदबाज इस टारगेट को बचा नहीं पाए। इसके बाद पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में ही इस मैच को खत्म कर दिया था। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 87 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अब 11 साल के बाद पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल में पहुंती है, अय्यर के पास अब पंजाब किंग्स को पहली बार खिताब दिलाने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
23 secs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines