IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सीजन-18 के लिए अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद अब टीम को आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान की जरूरत है। हालांकि, टीम के पास कप्तानी के तीन विकल्प मौजूद हैं, जिसमें केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस और अक्षर पटेल शामिल हैं। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान के रूप में एक खिलाड़ी का नाम बताया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि ये खिलाड़ी दिल्ली के लिए कप्तान के रूप में सबसे बेस्ट विकल्प है।
दिल्ली के पास कप्तानी के 3 विकल्प
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस को खरीदा था। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल के लिए रूप में एक विकल्प पहले से ही दिल्ली के पास मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘विराट RCB को…’ रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
दूसरी तरफ अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह एक करीबी मुकाबला होगा। एक को रिटेन किया गया है और दूसरे को खरीदा गया है। इसलिए दोनों में से एक को चुना जा सकता है, या फिर अगर वे पूरी तरह से बाएं क्षेत्र के बारे में सोचना चाहते हैं, तो फाफ डु प्लेसिस, जो बिल्कुल भी बूढ़े नहीं हो रहे हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह अक्षर हो सकता है।”
दिल्ली के सबसे महंगे खिलाड़ी अक्षर
मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को रिटेन करने का फैसला किया था। दिल्ली ने इस खिलाड़ी को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। केएल राहुल पर भी मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने इतने पैसे खर्च नहीं किए थे। केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा है। इसके अलावा आरसीबी के पूर्व कप्तान को फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नीतीश रेड्डी को क्यों नहीं मिली टीम में जगह? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
57 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines