चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नीतीश रेड्डी को क्यों नहीं मिली टीम में जगह? सामने आई बड़ी वजह

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। जिसकी वजह भी सामने निकलकर आई है। नीतीश की जगह दूसरे ऑलराउंडर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

nitish kumar reddy

nitish kumar reddy

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शिवम दुबे को चुना गया है।

विज्ञापन

इंजरी के चलते नहीं मिला मौका

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन करके नीतीश कुमार रेड्डी को जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। नीतीश को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए देखा गया था, इस सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। नीतीश टीम इंडिया के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान नीतीश को इंजरी हो गई थी, जिसके चलते नीतीश को टीम से बाहर होना पड़ा था। नीतीश के चोटिल होने के बाद शिवम दुबे को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जिसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नीतीश की जगह शिवम दुबे को रिजर्व खिलाड़ी के लिए टीम में चुना गया है।

विज्ञापन

NCA में मौजूद नीतीश

टी20 सीरीज के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी को साइड स्ट्रेन हो गया था, जिसके बाद नीतीश को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में भेज दिया गया था। चोट की वजह से नीतीश को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, अभी तक ये भी कन्फर्म नहीं हो पाया है कि आखिर कब तक ये खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ