IPL 2025: पिछले 2 सीजन से एमएस धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। फैंस को हर बार लगता है कि धोनी इस सीजन आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे, लेकिन धोनी फिर से खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल 2025 में भी धोनी खेलने के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी कर रहे हैं। वहीं अब धोनी के रिटायरमेंट पर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे धोनी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अपने रिटायरमेंट पर कुछ महीने के बाद फैसला ले सकते हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि टीम में अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिनसे निपटना थोड़ा मुश्किल है। जिसके चलते एमएस धोनी फिलहाल टीम से बाहर नहीं जा सकते हैं। दरअसल सीएसके टीम में अभी भी युवा खिलाड़ियों को टिकने की जरुरत है। ऐसे में धोनी की मौजूदगी सीएसक के लिए एक विकेटकीपर, फिनिशर और मार्गदर्शक के रूप में काफी अहम हो जाती है।
आईपीएल 2025 में CSK का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। शुरुआत मैचो में रुतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान थे, लेकिन इंजरी के चलते उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद एकबार फिर से कप्तानी एमएस धोनी को सौंपी गई। हालांकि तब भी टीम का प्रदर्शन सुधर नहीं पाया। सीएसके ने आईपीएल 2025 में अपने 12 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि महज 3 मैचों में सीएसके को दीत मिल पाई है। फिलहाल सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
साल 2023 में जीता था आखिरी खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। साल 2023 में सीएसके की टीम आखिरी बार आईपीएल विजेता बनी थी, तब एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराया था। पिछले सीजन भी सीएसके की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: विराट एक झटके में 3 प्लेयर्स को करेंगे पीछे? बनाने होंगे महज इतने रन
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
51 mins agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
56 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
10 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
10 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
11 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines