IPL 2025 MI vs GT: आईपीएल 2025 में बीती रात मुल्लांपुर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मैच में शुभमन गिल की गुजरात को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस अब क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है जहां उसका सामना पंजाब किंग्स के साथ होगा। वहीं इस मैच में टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और उसका थोड़ा बहुत रिएक्शन मैच के दौरान भी देखने को मिला।
गिल ने हार्दिक से नहीं मिलाया था हाथ
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं टॉस के बाद हार्दिक ने शुभमन गिल से हाथ मिलाने की कोशिश की थी लेकिन गिल बिना हाथ मिलाए आगे निकल गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद जब शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए थे तो वे महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। जब अंपायर ने गिल को आउट दिया था, हार्दिक पांड्या ने काफी एग्रेसिव तरीके से गिल के बराबर में से निकलते हुए सेलिब्रेट किया। हार्दिक के इस रिएक्शन से को फैंस अब गिल के हाथ न मिलाने वाली हरकत से जोड़कर देख रहे हैं।
मुंबई ने 20 रन से जीता मैच
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना पाई थी। गुजरात की तरफ से साईं सुदर्शन ने बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए थे, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: एलिमिनेटर हारने के बाद शुभमन गिल का फूटा गुस्सा, बताया कहां हुई असली चूक
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines