---विज्ञापन---

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में टीमों के पास कितने RTM कार्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

IPL 2025 Mega Auction: इस बार मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिखाई देने वाली है। इसके अलावा कई टीमों के कप्तान भी बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं इस बार सभी फ्रेंचाइजियों को 6 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी गई है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी 31 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट देने वाली है। सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बार मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिखाई देने वाली है। इसके अलावा कई टीमों के कप्तान भी बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं इस बार सभी फ्रेंचाइजियों को 6 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी गई है।

रिटेंशन नियमों में हुआ था बदलाव

बीसीसीआई ने जब आईपीएल रिटेंशन नियमों की घोषणा की थी तब कई बदलाव देखने को मिले थे। जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर से लेकर कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है ये सब शामिल था। इसके अलावा आरटीएम भी वापस आ गया था। हालांकि आरटीएम कार्ड पर काफी सवाल भी उठे थे। लेकिन फिर भी ये नियम आईपीएल 2025 में बना रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Virat Kohli ने ग्लेन मैक्सवेल को कर दिया ब्लॉक! ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

कितने आरटीएम कार्ड रहेंगे उपलब्ध?

इस बार सभी फ्रेंचाइजियों को अधिकतर 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है। इस बार सभी टीमों के पास 6 आरटीएम कार्ड का उपयोग करने का विकल्प मौजूद है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वे कितने खिलाड़ियों को सीधे रिटेन करना चाहते हैं और कितने खिलाड़ियों को नीलामी में रखना चाहते हैं और फिर RTM कार्ड के ज़रिए वापस लेना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है – 2 कैप्ड और 1 अनकैप्ड – तो उनके पास तीन RTM बचे रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: फ्री में कब, कहां देखें रिटेंशन लाइव, बड़े नामों पर रहेंगी नजरें

---विज्ञापन---

First published on: Oct 29, 2024 02:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola