हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: इन 5 टीमों की भुवनेश्वर कुमार पर होंगी नजरें, लिस्ट में RCB-CSK भी शामिल

IPL 2025 Mega Auction: भुवनेश्वर कुमार इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। कई फ्रेंचाइजियों की नजरें इस अनुभवी तेज गेंदबाज पर रहने वाली हैं। जिसमें आरसीबी और सीएसके जैसी टीमें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar

IPL 2025 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज होने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। पिछले कई सीजन से भुवनेश्वर सनराइजर्स टीम का हिस्सा थे लेकिन उनका प्रदर्शन उतना असरदार नहीं रहा था, जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया। लेकिन अब भुवी मेगा ऑक्शन में इन पांच टीमों के निशाने पर हो सकते हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भी शामिल हैं।

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने अपने सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज किया। जिसके बाद फ्रेंचाइजी की नजरें कई तेज गेंदबाजों पर रह सकती हैं, जिसमें से भुवनेश्वर कुमार भी एक हैं। भुवी को टी20 क्रिकेट और आईपीएल का काफी अनुभव है, ऐसे में ये खिलाड़ी आरसीबी की पहली पसंद बन सकता है।

2. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को रिलीज कर चुकी है। जिसके बाद सीएसके की टीम भी मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है। इससे पहले भुवी टीम इंडिया के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी फैंस को देखने के लिए मिल सकती है।

विज्ञापन

3. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के रूप में पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में अब मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर कुमार को खरीदकर शानदार तेज गेंदबाजी अटैक तैयार करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कितनी है मल्लिका सागर की नेटवर्थ? मेगा ऑक्शन में फिर होंगी शामिल

विज्ञापन

4. पंजाब किंग्स

मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने महज 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में ये फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा पैसे लेकर उतरने वाली है। ऐसे में अपने सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिलीज करने के बाद टीम भुवनेश्वर कुमार को खरीद सकती है।

5 गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस भी इस बार मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि ये फ्रेंचाइजी भी अपने सबसे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिलीज कर चुकी है। जिसके बाद टीम को अब अच्छे और अनुभवी तेज गेंदबाज की जरुरत होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Mock Auction: KKR के हुए जोस बटलर, 15 करोड़ से ज्यादा की लगी बोली

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola