IPL 2025: कितनी है मल्लिका सागर की नेटवर्थ? मेगा ऑक्शन में फिर होंगी शामिल

IPL 2025 Mega Auction: मल्लिका सागर एक बार फिर से आईपीएल मेगा ऑक्शन में नीलामीकर्ता की भूमिका निभाती हुईं दिखाई देने वाली हैं। आज हम आपको मल्लिका सागर की नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

mallika sagar

mallika sagar

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस मेगा इवेंट पर टिकी हैं। जिसमें 574 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है लेकिन इनमें से 204 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे। आईपीएल इतिहास की पहली महिला नीलामीकर्ता मल्लिका सागर एक बार फिर से खिलाड़ियों पर बोली लगवाने के लिए तैयार हैं। पिछले साल ऑक्शन में मल्लिका को पहली बार शामिल होते हुए देखा गया था। वहीं आज हम आपको मल्लिका सागर की नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

विज्ञापन

करोड़ों की मालकिन हैं मल्लिका सागर

मल्लिका सागर को आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान पहली बार नीलामीकर्ता के रूप में देखा गया था। मल्लिका ने प्रो कबड्डी लीग के साथ भी काम किया है। नीलामी में उनका सफर 25 सालों से चला आ रहा है। जिसकी शुरूआत मुंबई में प्रसिद्ध पुंडोले आर्ट गैलरी से हुई थी। मल्लिका ने आधुनिक और समकालीन भारतीय कला को समर्पित पहली नीलामी की अगुआई की थी।

विज्ञापन

बात अगर मल्लिका की नेटवर्थ की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक मल्लिका सागर की नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर यानी 1,26,63,20,764.50 रुपये के आस-पास है। मल्लिका ने फिलाडेल्फिया के ब्रायन नावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की थी। इसके बाद साल 2001 में मल्लिका ने ऑक्शन कंपनी क्रिस्टीज में अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त मल्लिका की उम्न 26 साल थी।

विज्ञापन

10 साल तक कौन रहा आईपीएल नीलामीकर्ता

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। पहले 10 सालों में आईपीएल में नीलामीकर्ता की भूमिका रिचर्ड मैडली ने निभाई थी। मैडली के बाद इस भूमिका में ह्यूज एडमीड्स को देखा गया था। जिसके बाद साल 2024 में मल्लिका सागर की एंट्री हुई थी।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस बार मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और जोस बटलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब इन खिलाड़ियों के लिए मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी भिड़ती हुई दिखाई देने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मिचेल स्टार्क का सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ