IPL 2025 Mock Auction: पंजाब किंग्स ने इस बार अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। जिसके बाद इस तेज गेंदबाज पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें टिकी हैं। मेगा ऑक्शन में बाएं हाथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात हो सकती है। वहीं अब मॉक ऑक्शन में अर्शदीप सिंह दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। हाल ही में अर्शदीप को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इस सीरीज में अर्शदीप का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था।
CSK में शामिल हुए अर्शदीप सिंह
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन करवाया। जिसमें कई खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगती हुई दिखाई दी। जिसमें पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत रहे। जिनको 29 करोड़ रुपये के साथ पंजाब किंग्स के साथ गए।
वहीं बात अगर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की करे तो चेन्नई सुपर किंग्स में इस खिलाड़ी की एंट्री होती हुई दिखाई दी। मॉक ऑक्शन में अर्शदीप 13 करोड़ रुपये के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में गए। अब देखने वाली बात होगी क्या मेगा ऑक्शन में सच में अर्शदीप सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स टारगेट करेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के हुए केएल राहुल, 15 या 18 करोड़ नहीं इतनी पहुंची कीमत
आईपीएल में ऐसा रहा अर्शदीप का प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने अभी तक आईपीएल में 65 मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए इस गेंदबाज ने 76 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तबसे साल 2024 तक ये खिलाड़ी पंजाब किंग्स के लिए खेलता आ रहा था।
पहले सीजन में अर्शदीप ने 3 मैचों में महज 3 ही विकेट चटकाई थी। आईपीएल 2024 अर्शदीप के लिए काफी शानदार रहा था, इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 19 विकेट हासिल किए थे। जिसमें 29 रन देकर 4 विकेट चटकाना उनका बेस्ट प्रदर्शन था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
24 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन दिन होगा भारत का पहला मैच, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
28 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
30 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines